JSSC-CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के सारण से मनु सिंह गिरफ्तार, दो आरोपी रिमांड पर

झारखंड सीआईडी ने JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा धांधली मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के सारण जिले से मुख्य आरोपी मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पहले से जेल में बंद दो अन्य आरोपियों-कुंदन कुमार और समीर कुमार को रिमांड पर लिया गया है।

झारखंड में बहुचर्चित JSSC-CGL (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) प्रतियोगिता परीक्षा में हुई अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी पुलिस स्टेशन (कांड संख्या 01/2025) की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने बिहार के सारण के रहने वाले आरोपी मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

JSSC CGL case

JSSC-CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

सीआईडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनु कुमार सिंह ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाकर परीक्षा पास कराने में मदद की थी। जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी सेटिंग के जरिए कई अभ्यर्थियों ने सफलता भी हासिल कर ली थी। इस नेटवर्क की पूरी परतें खोलने के लिए पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है।

End of Feed