‘क्या CM हेमंत सोरेन आंदोलन लंबा करना चाहते हैं...’ सरकार से बातचीत को लेकर क्यों नाराज हैं प्रदर्शनकारी छात्र?

झारखंड में JPSC-JSSC CGL अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे और खुले मंच पर बातचीत की मांग कर रहे हैं। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त के प्रस्तावित विधानसभा महाघेराव के दबाव में सरकार बातचीत को टालने की कोशिश कर रही है।

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्रों ने सरकार से अपनी मांगों पर सीधे मुख्यमंत्री से बातचीत करने की मांग की है। इसी बीच झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्रों के बीच बातचीत को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, छात्र नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें स्पष्ट हैं और उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।

jharkhand (3)

झारखंड में अनशन पर बैठे छात्रों की फाइल फोटो। ANI

प्रदर्शनकारी छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बातचीत के लिए कितने लोग जा रहे हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की मांगें एक जैसी हैं और सरकार को इन मांगों को पूरा करना चाहिए।

End of Feed