Jhansi Fire: यूपी के झांसी में आग का तांडव देखने को मिला है, जहां चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग से हड़कंप मच गया। सीमेंट कंपनी के गोदाम में लगी आग से धुएं का गुबार उठा। आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में मौजूद लोग खौफजदा हो गए। जानकारी के अनुसार दमकल ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। ये घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के 48 चेम्बर्स के पास की बताई जा रही है।
चार मंजिला इमारत में आग (सांकेतिक फोटो)
लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
सीमेंट कंपनी के गोदाम में एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि महंगे गिफ्ट्स रखे थे। लाखों रुपये की कीमत का माल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक ये गोदाम ग्राउंड फ्लोर पर है। आग लगी तो पहली मंजिल तक ही ये पहुंच पाई और वक्त रहते इसपर काबू पा लिया गया। वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता था।
