राष्ट्रपति भवन में जापान की PM ताकाइची का भव्य स्वागत, मिला राजकीय सम्मान, शिखर सम्मेलन से हैं उम्मीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से तकाइची का परिचय कराया और फिर जापान से आए शिष्टमंडल से मिले। पीएम मोदी के साथ तकाइची काफ सहज और खुश नजर आईं। पीएम के रूप में तकाइची का यह पहला आधिकारिक दौरा है।

Sanae Takaichi India Visit: अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। गुरुवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से तकाइची का परिचय कराया और फिर जापान से आए शिष्टमंडल से मिले। पीएम मोदी के साथ तकाइची काफ सहज और खुश नजर आईं। पीएम के रूप में तकाइची का यह पहला आधिकारिक दौरा है।

PM Modi

तीन दिन के दौरे पर भारत आई हैं जापान की पीएम सनाए तकाइची।

16वां भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन

दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। इसके अलावा दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

End of Feed