ऐसे भी हैं चालबाजः खुद को PMO अफसर बता 'ठग' ने हासिल कर ली थी Z+ सिक्योरिटी, पांच सितारा होटल में बिताता था रात

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 17, 2023, 01:10 AM IST

Conman Kiran Bhai Patel posed himself as PMO Official: हैरत की बात है कि किरण भाई पटेल नाम के इस कॉनमैन (ठग) ने इसी साल की शुरुआत में अपने दो दौरों के दौरान अफसरों के साथ कुछ बैठकें भी की थीं।

Conman Kiran Bhai Patel posed himself as PMO Official: जेड प्लस सिक्योरिटी कवर, बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी और फाइव स्टार होटल में आधिकारिक आवास आदि...ये वो चीजें हैं, जिन्हें एक चालबाज ठग ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अफसर बताकर हासिल कर लिया था। यह पूरा मामला जम्मू और कश्मीर का है, जहां पर गुजरात से मूल रूप से ताल्लुक रखने वाले किरण भाई पटेल नाम के इस कॉनमैन (ठग) ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन को धोखे में रख उसके सुरक्षा ढांचे और सुविधाओं का आनंद उठाया।

kiran bhai patel

किरण भाई पटेल नाम के इस कॉनमैन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें यह कुछ पैरामिलिट्री के जवानों के साथ नजर आया था। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

हालांकि, जब 10 दिन पहले उसकी गिरफ्तारी हुई और पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ तो पूरा प्रशासनिक अमला सन्न रह गया। वैसे, उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने गोपनीय मसला ही रखा। गुरुवार (16 मार्च, 2023) को जब उसे मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में भेजा तब उसके अरेस्ट होने की बात निकलकर सामने आई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उसके खिलाफ एफआईआर गिरफ्तारी के दिन दर्ज हुई थी या फिर उसमें किसी प्रकार की देरी हुई।

End of Feed