J&K Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत, 14 घायल

Jammu and Kashmir Accident: सूचना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Jammu and Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड कांगन क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, जिले के गुंड कांगन क्षेत्र में कार (टोयोटा एटियोस) बस से टकरा गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

Ganderbal Road Accident

गांदरबल में दर्दनाक सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

बता दें कि 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर के रामबन में ताजा सब्जियां ले जा रहा एक लोड कैरियर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतक चालक और सह चालक थे।

End of Feed