'उस रात आसमान से आग बरस रही थी', जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों में अब भी 'ऑपरेशन सिंदूर' का खौफ कायम

Operation Sindoor: प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सोशल मीडिया पोस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुए हमलों और बहावलपुर में अपने ठिकानों को हुए नुकसान का जिक्र किया है।

Operation Sindoor: प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुए हमलों और नुकसान का जिक्र किया है। इन पोस्टों में संगठन ने अपने मारे गए आतंकियों को 'शहीद' बताया और उस रात के माहौल को डर और अफरा-तफरी भरा बताया। एक पोस्ट में लिखा गया कि उस रात आसमान से आग बरसती हुई महसूस हो रही थी और हर तरफ जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि धमाकों के बीच धार्मिक नारे लगाए जा रहे थे।

operation sindoor

बहावलपुर में ठिकाने तबाह होने का जैश ने खुद किया जिक्र

'ऑपरेशन सिंदूर' के कारण पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके में भारी नुकसान

संगठन ने इसे पुराने दौर की लड़ाइयों जैसा माहौल बताया और धार्मिक भावनाओं से जोड़ने की कोशिश की। इसके अलावा संगठन के महिला विंग 'अल-मोमिनात' का भी जिक्र किया गया। एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में महिलाओं तक उनका संदेश पहुंचाया गया। पोस्ट के अनुसार, 2200 से ज्यादा महिलाओं ने संगठन के महिला विंग की सदस्यता ली। इसमें कहा गया कि उनके काम में खास बरकत मिली है और संगठन ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके में संगठन के कई बड़े ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा।

End of Feed