हिमंता के 'BHARAT' पोस्ट पर भड़के कांग्रेसी, जयराम बोले- 'मौका नहीं मिला तो अंगूर खट्टे हैं'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 19, 2023, 01:18 PM IST

Opposition India Name : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'खुद मौका न मिलने की वजह से यह अंगूर खट्टे हैं जैसी बात हो गई।' कांग्रेस नेता ने सरमा को याद दिलाया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'India' नाम से अपनी कई महात्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं। इनमें 'डिजिटल इंडिया' मिशन भी शामिल है।

Opposition India Name : बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी एकता को नया नाम 'INDIA' तो मिल गया लेकिन इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से 'इंडिया' हटाकर उसकी जगह भारत लिखा। इसके साथ ही सरमा ने कहा कि 'अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।'

Himanta Biswa Sarma

विपक्ष के 'इंडिया' नाम पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस।

End of Feed