‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?

अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारतीय आईटी पेशेवरों और कंपनियों से जुड़ी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप को खुश करने की कोशिशों के बावजूद भारत को फायदा नहीं मिला। रमेश ने अमेरिकी वीजा नीतियों और UPI पर MDR शुल्क के मुद्दे उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल किए।

भारतीय आईटी पेशेवरों और कंपनियों को लेकर अमेरिका में हो रही कार्रवाई के बीच कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की कोशिशों के बावजूद भारत को इसका फायदा नहीं मिला। उन्होंने भारतीय IT पेशेवरों के हितों पर असर डालने वाले अमेरिकी कदमों का हवाला देते हुए मोदी सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाए।

jairam ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना। PTI

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि दबंगों को खुश करने की नीति कभी काम नहीं आती और अमेरिकी सरकार की हालिया कार्रवाई ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी कदम सीधे तौर पर भारतीय IT पेशेवरों को निशाना बनाते हैं। रमेश ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लागू करने के प्रस्ताव को भी इसी संदर्भ में उठाया और दावा किया कि इससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा।

End of Feed