जेल में बंद अमृतपाल और इंजीनियर रशीद को मिली पैरोल, आज ले सकते हैं लोकसभा की सदस्यता की शपथ, लगाई गईं ये शर्तें

​अमृतसर में अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को चार दिन की पैरोल दी गई है ताकि वह लोकसभा सदस्य की शपथ ले सके।

Amritpal And Engineer Rashid Parole: जेल में बंद पंजाब का कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों का सामना कर रहे शेख अब्दुल रशीद शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद चुने गए रशीद आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें इंजीनियर रशीद के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने हाल के संसदीय चुनावों में पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वह डिब्रूगढ़ की जेल में बंद था और अब दिल्ली लाया गया है।

Amritpal and Rashid

आज शपथ लेंगे अमृतपाल और इंजीनियर राशित

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल

अमृतसर में अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को चार दिन की पैरोल दी गई है ताकि वह लोकसभा सदस्य की शपथ ले सके। शपथ लेने के लिए रशीद को दो घंटे की हिरासत पैरोल दी गई है, जिसमें तिहाड़ से संसद तक का यात्रा समय शामिल नहीं है तथा सिंह को चार दिन की हिरासत पैरोल दी गई है, जो पांच जुलाई से शुरू होगी। सिंह को असम से दिल्ली लाया जाएगा और फिर वापस ले जाया जाएगा।

पैरोल अवधि की शर्तें

पैरोल अवधि के दौरान वे न तो किसी मुद्दे पर मीडिया से बात कर सकते हैं, न ही मीडिया को संबोधित कर सकते हैं और न ही कोई बयान दे सकते हैं। अदालती आदेशों के मुताबिक, उनके परिवार के सदस्य भी मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं दे सकते। असम के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस की आठ सदस्यीय टीम गुरुवार को अमृतपाल को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए दिल्ली ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल दोपहर में डिब्रूगढ़ पहुंचा।

End of Feed