कोर्ट ने ED से पूछा-सबूत हैं तो अरेस्ट क्यों नहीं किया? जैकलीन की जमानत पर अब 11 नवंबर को फैसला

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 10, 2022, 06:10 PM IST

Jacqueline Case Hearing: करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीस गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। अदालत उनकी नियमित जमानत याचिका पर दलील सुनेगी।

Jacqueline Fernandez - महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ के Money Laundering मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की नियमित जमानत पर कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ ही अभिनेत्री की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। उन्होंने पहले फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दी थी।

Jacqueline Fernandez1

जैकलीन के लिए अहम है आज का दिन

निचली अदालत में सुनवाई के दौरान ED ने सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमानत का किया विरोध किया था। जैकलीन की रेगुलर बेल (Regular Bail) पर सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकील ने कहा कि जैकलीन मामले की कांच में सहयोग कर रही है लेकिन ईडी ने आरोप लगाया कि वो देश छोड़कर भागने वाली हैं।

End of Feed