Jabalpur Boat Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, छह लोग अब भी लापता

Jabalpur Boat Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना में शुक्रवार को पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। बृहस्पतिवार को इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। राज्य सरकार ने नर्मदा नदी पर बने इस बांध में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और प्रदेश में इस प्रकार के क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी है।

Jabalpur Boat Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना में शुक्रवार को पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए।

jabalpur news (2)

जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगों की हुई मौत। ANI

अधिकारियों ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। इस बीच 28 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

End of Feed