'राहुल गांधी का भारत विरोधी बयान देना सही नहीं..' बोले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा, "संसद न चलने से विपक्षी नेताओं के मुद्दे नहीं उठाए जा रहे, जिन नियमों के तहत मुद्दों पर चर्चा की अनुमति है, वे उन मुद्दों पर चर्चा नहीं करते।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को भारत विरोधी बताया और कहा कि वह बार-बार भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, जो सही नहीं है।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन से विपक्ष ने हंगामा करने का काम किया। विपक्ष की मांग पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की गई और सभी दलों ने इसमें हिस्सा भी लिया। जब एक विषय पर चर्चा खत्म हो जाती है तो अलग-अलग दलों की ओर से नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन बहस शुरू होते ही वे वेल में आ जाते हैं। विपक्ष सदन को चलने नहीं देता और फिर आरोप लगाता है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं इस झूठे आरोप की निंदा करता हूं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा।"

Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू (ANI)

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी बार-बार भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, जो सही नहीं है। यहां तक कि कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी इसकी निंदा की है। कोई भी भारत की अर्थव्यवस्था और छवि के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। राहुल गांधी कोई बच्चे नहीं हैं, यह हर भारतीय का कर्तव्य है, और विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें समझना चाहिए कि देश विरोधी बयान देना और संसद को बाधित करना सही नहीं है।"

End of Feed