'आकाश आनंद के 'मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर' बनने से बहुत सारे लोगों में बेचैनी स्वाभाविक' बोलीं मायावती

Mayawati News: बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी की मुखिया मायावती का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि बसपा प्रमुख मायावती ने मेरी गलतियों को माफ किया और एक मौका दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।

Mayawati BSP News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती ने आकाश आनंद के बसपा के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आकाश आनंद के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर आपत्ति जताने वालों को फटकार लगाई है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है।

mayawati

बसपा प्रमुख मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने और पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है। इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता और जी-जान से निभाएंगे, अर्थात पार्टी को अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।"

End of Feed