गगनयान मिशन को लेकर एक कदम आगे बढ़ा इसरो, LVM3-M7 के क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

LVM3-M7 Mission: इसरो ने LVM3 लॉन्च व्हीकल के सातवें ऑपरेशनल मिशन LVM3-M7 के लिए तैयार किए गए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।

LVM3-M7 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने LVM3 लॉन्च व्हीकल के सातवें ऑपरेशनल मिशन LVM3-M7 के लिए तैयार किए गए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। यह मिशन 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाना है।

LVM3-M7 Mission

इसरो ने LVM3-M7 के क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण (फोटो साभार: @ISRO)

इसरो ने यह परीक्षण बुधवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) की मेन इंजन एंड स्टेज टेस्ट फैसिलिटी (MET) में किया गया। परीक्षण के दौरान इंजन के प्रदर्शन के साथ-साथ LOX टैंक प्रेशराइजेशन मॉड्यूल (LTPM) की क्षमता भी जांची गई। यह मॉड्यूल LVM3 के अपग्रेडेड क्रायोजेनिक अपर स्टेज C32 के लिए विकसित किया गया है, जिसका इस्तेमाल भारत के गगनयान मिशन में किया जाना है।

End of Feed