कूटनीति से हो इजराइल-हमास संघर्ष का समाधान: फोन पर नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बोले पीएम मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2023, 09:25 PM IST

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की और उन्हें इजरायल-हमास संघर्ष में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इजरायल-हमास संघर्ष पर सार्थक बातचीत की, जिसमें क्षेत्र में समुद्री यातायात की सुरक्षा पर साझा चिंताएं भी शामिल थीं। फोन पर हुई बातचीत में मोदी ने 'वार्ता और कूटनीति' के जरिए सभी बंधकों की रिहाई के साथ-साथ प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता जारी रखने सहित संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।

pm modi netanyahu

नेतन्याहू से फोन पर पीएम मोदी ने की बात (फाइल फोटो)

End of Feed