Diwali से पहले आतंकी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश में जुटे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumabi) में धमाकों की धमकी मिली है। मुंबई में तीन जगहों को बम (Bomb Blast) से उड़ाने की धमकी दी गई है। फोन पर धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और धमकी देनों वालों की तलाश की जा रही है। वहीं वाराणसी में एक ISIS का एक संदिग्ध आतंकी (Terrorist) गिरफ्तार किया गया है। NIA की टीम ने बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर कई अहम खुलासे किए हैं। NIA का दावा है कि बासित सिद्दीकी मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें ISIS में भर्ती करवा रहा था। इसके साथ ही वो विस्फोटक बनाने की तैयारी में भी था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम धमाके करना चाहता था। फिलहाल बासित से पूछताछ जारी है और माना जा रहा है कि जल्द ही उससे जुड़े दूसरे लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
Diwali से पहले देश को दहलाने की साजिश! वाराणसी से ISIS आतंकी गिरफ्तार; मुंबई में 3 जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी
- Agency by: Agency
- Updated Oct 20, 2022, 08:06 AM IST
दिवाली से ठीक पहले आतंक की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी से NIA की टीम ने ISIS के आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 साल का बासित ISIS का सक्रिय सदस्य था।
KEY HIGHLIGHTS
- मुंबई शहर में तीन जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच
- वाराणसी से ISIS आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी गिरफ्तार
- युवाओं का माइंडवॉश कर रहा था, ISIS में करा रहा था भर्ती
End of Feed
