ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छू लिए हिंदू धर्मगुरु सतीशाचार्य के पैर, जिसने देखा बस देखता रह गया...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के सभी दैवीय धर्मों का मूल उद्देश्य समाज में न्याय स्थापित करना और मानवीय मूल्यों व गरिमा की रक्षा करना है।

Iranian President Pezeshkian: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की एक भारतीय धार्मिक गुरु से मुलाकात का वाकया चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में जहां भारतीय बुद्धिजीवी, कारोबारी और धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित थे, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज से भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भारतीय संस्कृति के प्रति गहरा आदर व्यक्त करते हुए पारंपरिक अंदाज में झुककर चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

pezeshkiyan satishacharya

पेजेश्कियान ने की हिंदू धर्मगुरु सतीशाचार्य से मुलाकात

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मुलाकात का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान हिंदू धर्मगुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए आगे झुकते हैं। वहां मौजूद लोगों ने इस पल को दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों के रूप में देखा।

End of Feed