देश

IPS अधिकारी के सुसाइड केस में बड़ा मोड़; हरियाणा के एक और पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, वीडियो नोट में वाई पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

IPS वाई पूरन कुमार ने कुछ दिनों पहले खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी. उन्होंने सुसाइड नोट में जाति के कारण खुद से किए जा रहे भेदभाव व अन्य आरोप लगाए थे। अब जहां मामले में नया मोड आया है। रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली।

Image

IPS सुसाइड केस: हरियाणा के एक और पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली।

Haryana IPS Officer Suicide Case: हरियाणा के रोहतक में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक पुलिसकर्मी द्वारा सुसाइड करने से पहले मृतक IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। मृतक की पहचान संदीप लाठर के रूप में हुई है, जो रोहतक पुलिस की साइबर सेल में तैनात था।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि ASI संदीप लाठर एसपी ऑफिस की साइबर सेल में तैनात था और वह तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया के ट्रांसफर से आहत था। आत्महत्या से पहले उनका एक आखिरी वीडियो भी सामने आया। हालांकि, टाइम्स नाऊ नवभारत उसकी पुष्टी नहीं करता है। वहीं, संदीप का एक नोट भी मिला है।

ASI संदीप लाठर और IPS वाई पूरन कुमार

IPS वाई पूरन कुमार ने कुछ दिनों पहले खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी. उन्होंने सुसाइड नोट में जाति के कारण खुद से किए जा रहे भेदभाव व अन्य आरोप लगाए थे। अब जहां मामले में नया मोड आया है। रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है और एक वीडियो मैसेज भी सामने आया।

IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप

ASI संदीप लाठर ने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचारी अफसर थे। उनके खिलाफ बहुत सबूत हैं। IPS ने गिरफ्तारी के डर से खुद की जान दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जातिवाद का सहारा लेकर किया उन्होंने सिस्टम को हाईजैक किया।

अंत में उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शहादत देकर कह रहा हूं कि सही जांच हो। इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।'

IPS के सुसाइड के बाद हटाए गए थे एसपी नरेंद्र

अपने अंतिम वीडियो में ASI संदीप ने रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारनिया के प्रति समर्थन व्यक्त किया, जिन्हें घटना के बाद ट्रांसफर कर दिया गया था। वीडियो में, संदीप ने कहा कि बिजारनिया एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। बता दें कि यह परेशान करने वाली घटना विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूरन कुमार की पत्नी और बेटियों से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद हुई।

IPS कुमार ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर आत्महत्या कर ली गई थी। अपने नोट में 16 वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम उन्होंने लिए थे। उन्होंने इन अधिकारियों पर उनके उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, हरियाणा सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को छुट्टी पर भेज दिया और रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया की जगह सुरिंदर सिंह भोरिया को नियुक्त किया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध