International Yoga Day 2026: योगमय हुआ देश; झांसी में सीएम योगी, मुंबई में फडणवीस तो चंपावत में धामी ने किया योग, देखें वीडियो

International Yoga Day 2026: देशभर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। कोलकाता में पीएम मोदी तो झांसी में , CM योगी ने योग किया है। जानें यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और बिहार समेत किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कहां संभाली कमान।

आज पूरे देश और दुनिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस की आधिकारिक थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' रखी गई है। इस खास मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऐतिहासिक रेड रोड पर वैश्विक योग अभियान का नेतृत्व किया, वहीं देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपनें राज्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर इस जन-आंदोलन की कमान संभाली।

CMs Yoga day

कोलकाता में पीएम मोदी तो तमाम राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने किया योग

उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक झांसी किला मैदान में पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान (Fort Ground) में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच पर उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने एक ऐसा विजन दिया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ रहे हैं और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि इस वर्ष उन्हें झांसी की इस ऐतिहासिक भूमि पर लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिला।

End of Feed