दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को किसने दिया अंजाम? कार से लेकर ड्रोन तक थी तैयारी; NIA चार्जशीट की पढ़िए एक-एक डिटेल

Lal Quila Blast: लाल किला बम विस्फोट मामले में NIA ने आझ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 10 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद” से जुड़े थे।

Lal Quila Blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके ने देश की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। जांच एजेंसी के अनुसार, यह हमला एक हाई-इंटेंसिटी व्हीकल-बोर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) के जरिए अंजाम दिया गया था।

Lal Quila Blast nia

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने दाखिल की चार्जशीट (फाइल फोटो- PTI)

NIA की चार्जशीट में कितने आरोपी?

एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में 10 आरोपियों को नामजद किया है। एजेंसी का कहना है कि सभी आरोपी आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद” से जुड़े थे, जिसे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का सहयोगी संगठन बताया गया है। गृह मंत्रालय पहले ही जून 2018 में एक्यूआईएस और उससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है।

End of Feed