रनवे पर विमान ले जाने के बावजूद पायलट ने नहीं भरी उड़ान, 'बे' पर ले गया वापस; इंजीनियरों ने की जांच

Indigo Technical Snag: दिल्ली हवाई अड्डे से मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को लगभग तीन घंटे की देरी हुई। दरअसल, टेकऑफ से पहले पायलट को विमान में एक तकनीकी खामी नजर आई, जिसके बाद विमान बे पर लौटा।

Indigo Technical Snag: दिल्ली हवाई अड्डे से गुरुवार को मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को लगभग तीन घंटे देरी की देरी हुई। पायलट जब विमान को रनवे पर लेकर गए तो उन्हें एयरबस ए320 विमान में एक तकनीकी खामी नजर आई, जिसके बाद विमान को मरम्मत के लिए 'बे' में ले जाने का फैसला किया गया। विमान में सवार एक यात्री ने यह जानकारी दी।

Indigo

इंडिगो (फाइल फोटो)

कब रवाना हुआ विमान?

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार 24 डॉट कॉम' के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5.30 बजे उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या 6ई-6456, एक नए विमान के साथ रात 8.28 बजे अपनी मंज़िल के लिए रवाना हुई।

End of Feed