वायु सेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर दिखी AIF की ताकत, परेड में शामिल हुए राफेल, सुखोई, मिग-29, ग्लोबमास्टर

भारतीय वायु सेना ने दिखाया कि आधुनिक एवं उन्नत तकनीक से लैस बेजोड़ सशस्त्र बल है और किसी भी चुनौती का सामना करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एप सिंह ने परेड का निरीक्षण किया।

Indian Air Force Day celebrations : अपने 93वें स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना (IAF) ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर अपनी गजब की ताकत, शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया। वायु सेना ने दिखाया कि आधुनिक एवं उन्नत तकनीक से लैस बेजोड़ सशस्त्र बल है और किसी भी चुनौती का सामना करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एप सिंह ने परेड का निरीक्षण किया।

air force

हिंडन एयरपोर्ट पर परेड में शामिल हुए फाइटर प्लेन। तस्वीर-ANI

नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना के चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सेना प्रमुखों ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

End of Feed