अमरनाथ यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, जम्मू-श्रीनगर स्पेशल ट्रेन शुरू; सुविधाएं जानकर खुश हो जाएंगे श्रद्धालु

Amarnath Yatra Special Train: भारतीय रेलवे ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर मल्टी-लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है।

Amarnath Yatra Special Train: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है। रविवार को रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए जम्मू से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की। इस पहल से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उनका सफर भी काफी आरामदायक हो जाएगा।

Amarnath Yatra Special Train

अमरनाथ यात्रा 2026 (फाइल फोटो)

श्रीनगर के चीफ एरिया मैनेजर कपिल शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम और अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2026) के कारण ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए रेलवे बोर्ड और मुख्यालय स्तर पर एक मल्टी-लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम (निगरानी प्रणाली) तैयार की गई है। ट्रेन की समयबद्धता, साफ-सफाई से लेकर पानी और बिजली जैसी हर छोटी-बड़ी बुनियादी सुविधा की लगातार निगरानी की जा रही है।

End of Feed