रेलवे का सख्त संदेश, ट्रेनों पर पत्थरबाजी अब नहीं होगी बर्दाश्त; 6 महीने में 1698 केस, 665 गिरफ्तार

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच ऐसी 1,698 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 665 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक मामले उत्तरी रेलवे में सामने आए, जबकि अन्य प्रमुख जोनों में भी घटनाएं दर्ज हुईं।

Indian Railway: ट्रेनों पर पत्थरबाजी अब नहीं होगी बर्दाश्त, रेलवे का सख्त संदेशट्रेनों पर पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रेलवे ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे ने इस तरह की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यात्रियों की जान खतरे में डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Indian Railways stone pelting news

ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालोंं पर होगी कड़ी कार्रवाई

सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

रेलवे के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच देशभर में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की कुल 1,698 घटनाएं दर्ज की गईं। इन मामलों में अब तक 665 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि शेष मामलों में भी दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है और निगरानी को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

End of Feed