Indian Railways: गुजरात में रेल सुरक्षा को बड़ी मजबूती, अहमदाबाद मंडल में ₹140 करोड़ की ‘कवच’ परियोजना को मंजूरी

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने गुजरात के अहमदाबाद मंडल (पश्चिम रेलवे) में रेल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ₹140 करोड़ की 'कवच' वर्जन 4.0 परियोजना को मंजूरी दी है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात के पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में ‘कवच’ वर्जन 4.0 प्रणाली लगाने के लिए ₹140 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 598 रूट किलोमीटर और 48 ब्लॉक सेक्शनों पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ स्थापित की जाएगी।

indian railways

अहमदाबाद मंडल में ₹140 करोड़ की ‘कवच’ परियोजना को मंजूरी (फाइल फोटो- PTI)

अहमदाबाद मंडल का हो जाएगा कायाकल्प

यह कार्य भारतीय रेलवे के उस व्यापक कार्यक्रम के तहत किया जाएगा, जिसके माध्यम से रेलवे नेटवर्क के शेष मार्गों पर LTE आधारित संचार प्रणाली के साथ कवच तकनीक लागू की जा रही है। अहमदाबाद मंडल में इससे पहले लगभग 702 रूट किलोमीटर पर कवच लगाने की मंजूरी दी जा चुकी है। नई स्वीकृति के बाद मंडल के बाकी हिस्से भी कवच प्रणाली के दायरे में आ जाएंगे, जिससे पूरे मंडल में इस आधुनिक सुरक्षा तकनीक का व्यापक विस्तार संभव होगा।

End of Feed