समंदर में राफेल का पहरा: बढ़ेगी Indian Navy की ताकत, 26 राफेल मरीन जेट के लिए सरकार खर्च करेगी 50 हजार करोड़!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 08:42 AM IST

Indian Navy Rafale Deal: रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, विमान और पनडुब्बियों की फौरन जरूरत है, क्योंकि भारतीय नौसेना कमी का सामना कर रही है और विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की जरूरत है।

Indian Navy Rafale Deal: आने वाले दिनों में भारतीय नौसेना की ताकत में और भी ज्यादा इजाफा होने जा रहा है। भारतीय जल क्षेत्र की निगरानी के लिए नौसेना फ्रांस से 26 राफेल मरीन जेट खरीदने की तैयारी में है। जल्द ही इस सौदे पर मुहर भी लग सकती है। जानकारी के मुताबिक, फ्रांसीसी सरकार ने 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए भारत की निविदा पर औपचारिक प्रतिक्रिया पेश की है, जिसमें भारतीय नौसेना के विमान वाहक - आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए सौदे की नियम-शर्तें और मूल्य निर्धारण शामिल हैं।

Rafale Marine Fighter Jets

राफेल मरीन जेट

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह डील करीब 50,000 करोड़ रुपये की हो सकती है। भारत के स्वीकृति पत्र (एलओए) के जवाब में फ्रांस ने अब नई दिल्ली में अपनी बोली जमा कर दी है। अन्य देशों में सैन्य बिक्री से जुड़े फ्रांसीसी सरकारी अधिकारियों की एक टीम भारतीय निविदा पर बोली लगाने के लिए पेरिस से आई है। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-समुद्री लड़ाकू जेट खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।

End of Feed