ड्रोन हमला : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में शुरू किया सुरक्षा अभियान, सख्त कार्रवाई का संकल्प

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 27, 2023, 07:13 AM IST

Drone Attack: गबोन के ध्वज वाले कच्चे तेल के वाणिज्यिक जहाज एमवी साई बाबा पर भी शनिवार को दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमला किया गया था लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में व्यवसायिक जहाज पर हुए हमले के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। नौसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अरब सागर में व्यावसायिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले समेत क्षेत्र में हाल की घटनाओं के मद्देनजर इस क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। नौसेना ने यह घोषणा तब की है जब कुछ घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम में हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया।

Ship  attacked

जहाज पर ड्रोन हमला (file photo)

नौसेना का समुद्री सुरक्षा अभियान

नौसेना ने एक बयान में कहा, अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मौजूदगी और हवाई निगरानी बढ़ा दी गयी है। शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किए।

End of Feed