देश

'देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं,' विदेश मंत्रालय ने बताया- ईरान में फंसे भारतीयों को कैसे लाया जा रहा भारत

US Iran War: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कच्चे तेल और गैसे के निर्यात पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सभी खुदरा दुकानों पर सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है। हमारे ईंधन स्टेशनों पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराकर खरीदारी न करें।

Image

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है: विदेश मंत्रालय । ANI / AI GENERATED

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों के साथ भारत सरकार लगातार संपर्क में है। वहीं, मंगलवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने खाड़ी देश के हालात और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कॉर्मशियल जहाजों की आवाजाही को लेकर अहम जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने कहा, "आज संयुक्त अरब अमीरात के हवाई अड्डों से भारत के लिए लगभग 85 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। ओमान और सऊदी अरब से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला होने के कारण, कतर एयरवेज द्वारा आज भारत के लिए लगभग नौ गैर-निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है।

ईरान में फंसे भारतीयों को लाया जा रहा भारत: विदेश मंत्रालय

उन्होंने आगे कहा कि कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है। हम ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते भारत आने में सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम इजराइल से जॉर्डन होते हुए भारत आने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को भी सुगम बना रहे हैं। कुवैत, बहरीन और इराक से उड़ान प्रतिबंधों को देखते हुए हम सऊदी अरब के रास्ते भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए हैं।"

देश में ईंधन स्टेशनों पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध: सुजाता शर्मा

वहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कच्चे तेल और गैसे के निर्यात पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सभी खुदरा दुकानों पर सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है। हमारे ईंधन स्टेशनों पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराकर खरीदारी न करें।

उन्होंने आगे कहा कि कल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एक आदेश जारी कर सभी शहरी गैस वितरण संस्थाओं को निर्देश दिया है कि वे आवासीय विद्यालयों, कॉलेजों, छात्रावासों, सामुदायिक रसोई, आंगनवाड़ी रसोई आदि को पांच दिनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराएं, जहां भी आसपास पाइपलाइन की बुनियादी संरचना उपलब्ध हो।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पारकर दो जहाज आ रहे भारत

जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय जहाज और नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी तरह की समुद्री घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय ध्वज वाले दो LPG कैरियर, Pine Gas और Jag Vasant—सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, Pine Gas में करीब 45,000 मीट्रिक टन LPG लदा है और इसके 27 मार्च की सुबह न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंचने की संभावना है। वहीं Jag Vasant करीब 47,600 मीट्रिक टन LPG लेकर 26 मार्च तक Kandla Port पहुंच सकता है। राजेश सिन्हा के मुताबिक, इन दोनों जहाजों के फारस की खाड़ी से निकलने के बाद अब वहां 20 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिनमें कुल 540 भारतीय नाविक सवार हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र के किसी भी बंदरगाह पर फिलहाल कोई जाम या रुकावट नहीं है, जिससे समुद्री यातायात सामान्य रूप से जारी है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और भारतीय जहाजों व नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article