Balakot Air Strike: आज से ठीक चार पहले यानि, 26 फरवरी, 2019 के तड़के जब पूरा देश सकून की नींद ले रहा था, तब हमारे एयरफोर्स (Airforce) के जांबाज पाकिस्तान (Pakistan) के अंदर दाखिल हो चुके थे, जिसका अंदाजा पड़ोसी मुल्क को भी नहीं था। सुबह जब उठकर लोगों ने टीवी और सोशल मीडिया देखा तो हर जगह बालाकोट ट्रेंड कर रहा था और खबर आ चुकी थी एयरफोर्स ने पुलवामा हमले (Pulwama Attack) का बदला लेते हुए पाकिस्तान में बड़ी स्ट्राइक की है। सबसे पहले खबर की पुष्टि पाकिस्तान की तरफ से आई और वहां के तत्कालीन सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय वायुसेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) को पार किया है औऱ इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।
देश
आज ही के दिन बालाकोट में घुसे थे भारतीय लड़ाकू विमान, महज 21 मिनट में 'ऑपरेशन बंदर' ने उड़ा दिए थे पाकिस्तान के होश
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 26, 2023, 09:48 AM IST
Balakot Air Strike Anniversary: आज ही के दिन चार साल पहले पाकिस्तान में घुसकर इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। 'ऑपरेशन बंदर' के तहत एयरफोर्स ने बालाकोट मे जैश के ठिकानों पर बमबारी कर कई आतंकवादियों को मार गिराया था।
महज 21 मिनट में बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देकर लौट आए थे फाइटर जेट्स
Photo : BCCL
