देश

पहले रोटी का इंतजाम करो- कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने चली थी हिना रब्बानी खार, सीमा पुजानी ने धो दिया

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2023, 10:01 PM IST

भारत ने धार्मिक अल्पसंख्यकों और आतंकवाद के मुद्दों पर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में अपने जवाब के अधिकार का इस्तेमाल किया और फिर एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से जवाब देते हुए पाक को धो दिया। भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार की जमकर खिंचाई की।

कश्मीर मामले (Kashmir Issue) पर पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री (Minister of State for External Affairs) हिना रब्बानी खार (Hina Rabbani Khar) ने झूठे आरोप लगाए तो भारत की राजनयिक सीमा पुजानी (Seema Pujani) ने पाकिस्तान को धो डाला।

सीमा पुजानी ने कहा कि पाक के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का दुरुपयोग करना चुना है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाक में हर रोज अल्पसंख्यकों, महिलाओं और विशेषकर हिंदू धर्म के लोगों पर जुल्म बढ़ते जा रहे हैं और वह दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी मुल्क को इसके बारे विचार करना चाहिए। उन्होंने पाक के झूठे दावों की पोल खोलते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क को पहले अपना घर देखना चाहिए। वह अपनी जनता के लिए रोटी का इंतजाम ही कर ले यही काफी होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article