स्वर्ण मंदिर परिसर में किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती नहीं हुई- भारतीय सेना

सेना ने अपने एक बयान में मंगलवार को कहा कि 'स्वर्ण मंदिर में हवाई रक्षा प्रणाली की तैनाती के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें प्रसारित हो रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि श्री दरबार साहिब अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) के परिसर में कोई हवाई रक्षा प्रणाली या कोई अन्य हवाई रक्षा संसाधन तैनात नहीं किया गया था।'

पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन तैनात किए जाने की रिपोर्टों को भारतीय सेना ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सेना ने अपने एक बयान में मंगलवार को कहा कि 'स्वर्ण मंदिर परिसर में कोई भी एयर डिफेंस गन या कोई अन्य एयर डिफेंस संसाधन की तैनाती नहीं हुई थी।'

Golden Temple

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर।

सेना का यह बयान उन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर आया है जिनमें कहा गया पाकिस्तान से संभावित ड्रोन और मिसाइल खतरों से निपटने के लिए स्वर्ण मंदिर परिसर में एयर डिफेंस गन की तैनाती हुई थी। सेना ने अपने एक बयान में कहा, 'स्वर्ण मंदिर में हवाई रक्षा प्रणाली की तैनाती के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें प्रसारित हो रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि श्री दरबार साहिब अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) के परिसर में कोई हवाई रक्षा प्रणाली या कोई अन्य हवाई रक्षा संसाधन तैनात नहीं किया गया था।'

End of Feed