भारतीय सेना का ड्रोन हमलों से निपटने के लिए वायु समन्वय युद्ध अभ्यास,सैकड़ों ड्रोन एक साथ हवा में उड़े

वेस्टर्न कमांड के कमांडर मनोज कटियार ने कहा अगली लड़ाई में हजारों ड्रोन की जरूरत पड़ेगी। दुश्मन की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना लगातार एक्सरसाइज कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुश्मन की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना लगातार एक्सरसाइज कर रही है। हवाई चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के अंबाला में वायु समन्यव नाम से एक एक्सरसाइज की गई है इस एक्सरसाइज का आज समापन हुआ । इस मौके पर UAS (unmanned aircraft system) and Counter-UAS ड्रिल भी की गई।

भारतीय सेना का ड्रोन हमलों से निपटने के लिए वायु समन्वय युद्ध अभ्यास,सैकड़ों ड्रोन एक साथ हवा में उड़े

ड्रिल के दौरान सेना ने अपनी ड्रोंस की क्षमता का प्रदर्शन किया साथ ही आसमान में सेना ने एक साथ सैकड़ों ड्रोन भी उड़ा कर दिखाए और बताया कि ड्रोंस के मामले में उनके पास बड़ी ताकत और काबिलियत है। ड्रोन से बम गिराए गए और ब्लास्ट किए गए साथ ही कुछ ड्रोंस को मार गिराया गया। सेना के तमाम जवान अपने अपने ड्रोंस के साथ मैदान में ऑपरेट करते हुए दिखाई दिए सबसे खास बात यह रही कि ये सभी ड्रोंस स्वदेशी हैं।

End of Feed