यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना ने दुनिया को दिखाई ताकत

Fighter Jets Landing : सुल्तानपुर में अस्थाई रनवे बनाया गया है जिस पर विमानों ने लैंडिंग कर अपनी क्षमता दिखाई। इस एक्सप्रेसवे पर तीन एयर स्ट्रिप बनाई गई है।

Fighter Jets Landing on Purvanchal Expressway: भारतीय वायु सेना (IAF) सुल्तानपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित किया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग भी यहां जुटे। लड़ाकू विमानों ने बहुत छोटे रनवे पर लैंडिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

Fighter jets on Express way

एक्सप्रेस-वे पर उतरे फाइटर जेट

सुल्तानपुर में अस्थाई रनवे बनाया गया

सुल्तानपुर में अस्थाई रनवे बनाया गया है जिस पर विमानों ने लैंडिंग कर अपनी क्षमता दिखाई। इस एक्सप्रेसवे पर तीन एयर स्ट्रिप बनाई गई है। आपातकालीन स्थिति में इसे रनवे जैसा इस्तेमाल किया जाएगा। यहां तीसरी बार लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन हुआ है। इस दौरान सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे विमान उतरे। किरी-करवत हवाई पट्टी पर इन लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की।

End of Feed