दुनिया में बजेगा 'मेक इन इंडिया' का डंका: अब ब्रह्मोस मिसाइल भी बेचेगा भारत, कई देशों से आई डिमांड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 01:21 PM IST

India export BrahMos Missiles: जनवरी 2022 में भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी, इसके तहत फिलीपींस को मिसाइलों की डिलीवरी होनी है।

India export BrahMos Missiles: भारत अब ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को भी एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रहा है। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीव वी. कामत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि भारत अगले 10 दिनों में ब्रह्मोस सुरपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का ग्राउंड सिस्टम एक्सपोर्ट करना शुरू कर देगा। इसके बाद क्रूज मिसाइलों का भी निर्यात भी इसी साल मार्च से शुरू हो जाएगा। डॉ. कामत ने बताया कि फिलीपींस को कई हथियार एक्सपोर्ट किए गए हैं। अब कुछ अन्य देशों से भी इसी तरह की डिमांड सामने आई है।

Brahmos Missile

ब्रह्मोस मिसाइल

डीआरडीओ के चेयरमैन ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, डीआरडीओ द्वारा विकसित और भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित निजी क्षेत्र के उद्योग द्वारा उत्पादित 307 एटीएजीएस बंदूकों के ऑर्डर इस वित्तीय वर्ष तक मिलने की उम्मीद है। बता दें, जनवरी 2022 में भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी, इसके तहत फिलीपींस को मिसाइलों की डिलीवरी होनी है। यह 290 किमी रेंच वाली इन मिसाइलों को एक्सपोर्ट करने का अपनी तरह का पहला समझौता था। इस डील के तहत 2 सालों में एंटी शिप वर्जन की 3 मिसाइल बैटरियों का भी एक्सपोर्ट किया जाना था।

End of Feed