देश

बांग्लादेश को भारत का कड़ा संदेश, कहा-2300 अवैध घुसपैठियों की नागरिकता सत्यापित करे ढाका

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा,‘हमने बांग्लादेशी पक्ष से उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित करने को कहा है। हमारे पास 2,369 लोगों की लंबित सूची है, जिन्हें निर्वासित किया जाना है।’वह विभिन्न राज्यों में अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

Image

भारत के पास 2,369 लोगों की लंबित सूची।

Bangladesh News: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बांग्लादेशी अधिकारियों से 2,300 से अधिक अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता सत्यापित करने को कहा है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पड़ोसी देश से आये हैं। भारत ने बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता सत्यापित करने का आग्रह किया ताकि उन्हें निर्वासित किया जा सके।

2,369 लोगों की लंबित सूची है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा,‘हमने बांग्लादेशी पक्ष से उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित करने को कहा है। हमारे पास 2,369 लोगों की लंबित सूची है, जिन्हें निर्वासित किया जाना है।’वह विभिन्न राज्यों में अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

राष्ट्रीयता सत्यापन 2020 से लंबित है

जायसवाल ने कहा, ‘भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों, चाहे वे बांग्लादेशी नागरिक हों या कोई अन्य नागरिक, उनके साथ कानून के अनुसार निपटा जाएगा। हमारे यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें निर्वासित किया जाना है।’प्रवक्ता ने कहा, ‘उनमें से कई ने वास्तव में अपनी कारावास की सजा पूरी कर ली है, और कई मामलों में, राष्ट्रीयता सत्यापन 2020 से लंबित है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!