रक्षा सहयोग करार को जल्द अंतिम रूप देंगे भारत-श्रीलंका, दोनों देशों के बीच अहम MoU पर हुए हस्ताक्षर

India, Sri Lanka Relation: पीएम मोदी ने श्रीलंका के विकास में भारत के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि 'भारत ने श्रीलंका को 5 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन और अन्य वित्तीय मदद दी है। श्रीलंका के सभी 25 जिलों के विकास कार्यों में भारत सहयोग कर रहा है।' पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के माहो-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और कांकेसंथुरई पोर्ट के विकास कार्य में आर्थिक सहयोग देगा।

India, Sri Lanka Relation: श्रीलंका का राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे अनूरा कुमारा दिसानायके की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय एवं शिष्टमंडल स्तर की बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम सहमति पत्र (Mou) पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्रीलंका के विकास में भारत के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि 'भारत ने श्रीलंका को 5 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन और अन्य वित्तीय मदद दी है। श्रीलंका के सभी 25 जिलों के विकास कार्यों में भारत सहयोग कर रहा है।' पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के माहो-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और कांकेसंथुरई पोर्ट के विकास कार्य में आर्थिक सहयोग देगा।

India Srilanka

भारत की यात्रा पर आए हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति।

कोलंबो सेक्युरिटी कॉन्क्लेव एक अहम मंच

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ जारी अपने संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का मानना है कि क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और विकास के लिए कोलंबो सेक्युरिटी कॉन्क्लेव एक अहम मंच है। उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह से मानते हैं कि हमारे सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम अपने रक्षा सहयोग करार को को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमत हुए हैं। हम सामुद्रिक सुरक्षा, काउंटर टेररिज्म, साइबर सुरक्षा, तस्करी एवं संघठित अपराध के खिलाफ अपना सहयोग बढ़ाएंगे। इसके अलावा हाइड्रोग्राफी पर सहयोग के लिए सहमति बनी है।'

End of Feed