पन्नू साजिश मामले पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, इसमें RAW ऑफिसर का जिक्र

नवंबर 2022 में फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका ने पन्नू को मारने की साजिश को विफल कर दिया है और इसमें भारत के कथित तौर पर शामिल होने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

India Slams Report Over Pannun: अमेरिका में एक मीडिया आउटलेट द्वारा खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़ी एक रिपोर्ट को भारत ने पूरी तरह से खारिज किया है। इस रिपोर्ट में पन्नू को मारने की कथित साजिश से जुड़े गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है।

Pannu case

पन्नू मामले में भारत ने खारिज की मीडिया रिपोर्ट

उच्च-स्तरीय समिति कर रही जांच

उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य के बारे में अमेरिकी सरकार द्वारा साझा की गई सुरक्षा चिंताओं की पड़ताल के लिए भारत सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति की जांच चल रही है। ऐसे में इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां उचित नहीं हैं। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के एक अधिकारी ने अमेरिका स्थित अलगाववादी नेता को मारने के लिए किराए की टीम को निर्देश दिया था।

End of Feed