'ओसामा को सम्मान, दिन में सुरक्षा और रात में आतंकवाद...', UN में भारत ने लगाई पाकिस्तान की क्लास, पढ़ें 5 बड़ी बातें

India Slams Pakistan In UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्पणियों का भारत ने जवाब दिया। भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद, धार्मिक असहिष्णुता और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए।

India Slams Pakistan In UN: संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने झूठों का पिटारा खोल दिया। जो देश आतंकियों को पनाह देकर उन्हें भारत सहित दुनियाभर में सप्लाई करता है, उस देश के प्रधानमंत्री की जुबान से शांति जैसे शब्द झूठे और बेबुनियाद लगते हैं। वहीं, यूएन में भारत ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा।

indian in UN

UN में भारत का शहबाज शरीफ के भाषण का करारा पलटवार किया। ANI

पेटल गहलोत ने कहा, "आज दोपहर महासभा ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब टिप्पणियां सुनीं। यह ऐसे समय में हुआ है, जब न्यूयॉर्क शहर और दुनिया ने भयानक 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है।"

End of Feed