आज की ताजा खबर: यूक्रेन का रूस पर पलटवार, क्रास्नोडार की ऑयल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला
आज की ताजा खबर 26 सितंबर 2026: सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 62 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों तरफ से ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इस हमले से रूस के तेल और ऊर्जा ढांचे को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर दक्षिणी गाज़ा पट्टी में स्थित एक प्रमुख सुरंग को नष्ट करने की जानकारी दी है। सेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह सुरंग लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) लंबी थी, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
आज की ताजा खबर: यूक्रेन का रूस पर पलटवार, क्रास्नोडार की ऑयल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों तरफ से ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इस हमले से रूस के तेल और ऊर्जा ढांचे को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
वहीं, शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में भी ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक वेयरहाउस को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के लॉजिस्टिक्स पार्टनर द्वारा किया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।
इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर दक्षिणी गाज़ा पट्टी में स्थित एक प्रमुख सुरंग को नष्ट करने की जानकारी दी है। सेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह सुरंग लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) लंबी थी, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
गाजा में यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में आतंकियों ने इज़राइल पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।