UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़- परमाणु धमकी की आड़ में नहीं चलेगा आतंकवाद

India slams Pakistan at UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। भारत ने साफ कहा कि परमाणु हथियारों को राजकाज का रोजमर्रा का हथियार नहीं बनाया जा सकता और भारत परमाणु ब्लैकमेल के सामने कभी नहीं झुकेगा।

India slams Pakistan at UN: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। निरस्त्रीकरण पर बनी UN की सबसे अहम कमेटी में जब पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलापा, तो भारत ने उसी मंच से करारा जवाब देकर इस्लामाबाद की पूरी रणनीति की पोल खोल दी। जिनेवा में भारत के डिसआर्मामेंट एक्सपर्ट अनमोल शेर सिंह बेदी ने भारत की तरफ से जवाब देते हुए दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान ने अवैध कब्जे में रखा है, उसे भी खाली करना ही होगा।

Anmol Sher Singh Bedi

भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़ (फोटो साभार- @bedi_sher)

परमाणु धमकी पर पाकिस्तान को लताड़ा

बेदी ने सिर्फ कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की परमाणु धमकी वाली पुरानी आदत पर भी हमला बोला। बेदी ने कहा कि दुनिया को ये समझना होगा कि परमाणु बम कोई खिलौना नहीं है जिसे रोजमर्रा की विदेश नीति में इस्तेमाल किया जाए। पाकिस्तान जिस तरह छोटे-मोटे आतंकी हमले करवाता है और फिर परमाणु बम की छतरी के पीछे छिप जाता है, उससे शांति नहीं, बल्कि जंग का खतरा ही बढ़ता है। भारत ने पाकिस्तान के हर संकट वाले ड्रामे का फॉर्मूला भी UN को समझाया। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद का पैटर्न एकदम फिक्स है- पहले आतंकी भेजकर उकसाओ, फिर दुनिया के सामने कहो हमें पता ही नहीं, और जब भारत जवाब दे तो तुरंत शांति और संयम की दुहाई देने लगो।

End of Feed