ISRO ने फिर किया कमाल, सफल रही Spadex की अनडॉकिंग, भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में दिखाई अपनी ताकत

बता दें कि यह प्रौद्योगिकी भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं जैसे चंद्रमा पर भारतीय मिशन, चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और संचालन आदि के लिए आवश्यक है।

Spadex Undocking Successful: अंतरिक्ष की दुनिया में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर कमाल किया है। इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (Spadex) की सफल अनडॉकिंग को अंजाम दिया है। इसी के साथ इसरो और भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में अपनी ताकत दिखाई है। इसरो ने जनवरी 2025 में Spadex के तहत उपग्रहों की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसरो ने इसे ऐतिहासिक पल करार दिया था।

Spadex ISRO

Spadex अनडॉकिंग रही सफल

घटनाओं का मुख्य क्रम

  • SDX-2 एक्सटेंशन सफल
  • कैप्चर लीवर 3 को योजना के अनुसार रिलीज किया गया
  • SDX-2 में कैप्चर लीवर को अलग किया गया
  • SDX-1 और SDX-2 में डिकैप्चर कमांड जारी किया गया

Spadex की डी-डॉकिंग पूरी, जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

इसरो ने गुरुवार को कहा कि उसने Spadex उपग्रहों की डी-डॉकिंग पूरी कर ली है, जिससे भविष्य के मिशनों जैसे कि चंद्रमा की खोज, मानव अंतरिक्ष उड़ान और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में उपग्रहों की सफल डी-डॉकिंग की घोषणा की। सिंह ने कहा, स्पैडेक्स उपग्रहों ने अविश्वसनीय डी-डॉकिंग पूरी कर ली है। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होता है। इसरो की टीम को बधाई। और हर भारतीय के लिए खुशी की बात है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निरंतर संरक्षण उत्साह को बढ़ाता है।

End of Feed