Times Now Amazing Indians Awards 2025 का भव्य आयोजन आज शाम दिल्ली में

देश की राजधानी दिल्ली आज यानी सोमवार शाम गवाह बनेगी टाइम्स नाउ अमेज़िंग इंडियन्स अवॉर्ड्स 2025 की। इस अवॉर्ड समारोह में ऐसे लोगों और उनके कार्यों को सम्मानित किया जाएगा, जो अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियों से परे समाज को नई दिशा देने में जुटे रहे हैं।

दिल्ली में आज शाम यानी 11 अगस्त 2025 को टाइम्स नाउ अमेज़िंग इंडियन्स अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह के चौथे संस्करण के लिए रेड कार्पेट बिछ चुका है और मंच सज चुका है, जिसका उद्देश्य उन असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने अद्भुत कार्यों से मिसाल कायम की है।

Amazing Indians

दिल्ली में आयोजित होंगे अमेज़िंग इंडियन्स अवॉर्ड्स

यह अवॉर्ड नाइट उन 'साइलेंट वॉरियर्स' को समर्पित होगी, जो निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की जिंदगी बदलने में जुटे हैं। ये परिवर्तनकारी हस्तियां अदम्य समर्पण, करुणा, प्रतिबद्धता और इनोवेशन का परिचय देते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

End of Feed