आज नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-रूस के रिश्ते, शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से लेकर डिनर डिप्लोमेसी में परवान चढ़ेगी दोस्ती

रूसी नेता का नयी दिल्ली का यह दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

Putin India Visit: भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह वह राजघाट जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां से वह राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां उनका राजकीय सम्मान किया जाएगा। फिर हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। शाम के वक्त पुतिन रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके बाद वह स्वदेश रवाना हो जाएंगे। द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच रक्षा सहित ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम करार हो सकते हैं।

russian president

भारत-रूस के बीच हो सकते हैं अहम समझौते। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत।

23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता

रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति को लेकर प्रधानमंत्री आवास गए और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता होगी। दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। इस बैठक पर पश्चिमी देशों द्वारा करीबी नजर रखे जाने की संभावना है।

End of Feed