LIVE

India Pakistan Conflict Live Update: सीजफायर उल्लंघन पर भारत गंभीर, ड्रोन देखे जाने के बाद कई राज्यों के शहरों में ब्लैक आउट, अलर्ट पर सेना

India-Pakistan Tension Live Update India Pakistan News Hindi Live Operation Sindoor (ऑपरेशन सिंदूर), LIVE Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर समझौता होने के करीब तीन घंटे बाद यह टूट गया। सीजफायर का यह उल्लंघन पाकिस्तान की तरफ से किया गया। करीब साढ़े आठ बजे के बाद पाकिस्तानी ड्रोन जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक देखे गए। ड्रोन हमलों की खबरें आने लगीं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या यही सीजफायर है? उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भारतीय रक्षा प्रणालियां एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। इसके बाद पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की रिपोर्टें सामने आईं। राजस्थान में भी ड्रोन देखे गए। गुजरात के कच्छ में सात ड्रोन मार गिराए गए।, पढें इससे जुड़े अपडेट्स-
India Pakistan Conflict Live Update: सीजफायर उल्लंघन पर भारत गंभीर, ड्रोन देखे जाने के बाद कई राज्यों के शहरों में ब्लैक आउट, अलर्ट पर सेना
India-Pakistan Tension Live Update India Pakistan News Hindi Live Operation Sindoor and Ceasefire Violation: सीजफायर उल्लंघन की इन घटनाओं को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस पीसी में मिसरी ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। यह निंदनीय है। मिसरी ने कहा कि सीमा के हालात पर सेना की करीबी नजर है और वह सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं का माकूल जवाब दे रही है। इस बीच, खबर आई कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसाक डार ने कहा कि चीन ने कहा है कि वह उनके देश के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के एक-एक फर्जी दावों का Fact Check, न S-400 का बाल बांका हुआ और न ही ब्रह्मोस फैसिलिटी का

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करके स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान को IMF से मिला राहत पैकेज, भारत ने वोटिंग से किया किनारा, कहा- आतंकवाद में हो सकता है फंड का इस्तेमाल

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के नगरोटा और उधमपुर तथा पंजाब में भी ड्रोन देखे गए। जम्मू और सांबा जिलों के सुचेतगढ़ और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा के उस पार से भारी गोलाबारी जारी है।

भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल पर रक्षा मंत्रालय ने लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस संकटपूर्ण समय में व्हाट्सएप पर कई सारी भ्रामक एवं फर्जी न्यूज देखने को मिल रहा है।
May 11, 2025 | 03:22 AM IST

India Pakistan Conflict Live : संघर्ष विराम सीमावर्ती निवासियों के लिए बड़ी राहत

पिछले तीन दिनों से सीमा पार से हो रही भारी गोलाबारी के बाद जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती निवासियों, खासकर सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ और राजौरी जिलों के निवासियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम की घोषणा पर खुशी जाहिर की है। पीड़ितों ने इस संघर्षविराम की घोषणा को एक राहत के रूप में लिया और अब वे अपनी सामान्य जीवनशैली को फिर से शुरू कर रहे हैं। पुंछ के जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नरिंदर सिंह ने 'पीटीआई -भाषा' से कहा, 'यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि एक विनाशकारी युद्ध टल गया है। हम प्रार्थना करते हैं कि इस क्षेत्र में शांति बनी रहे और हमेशा बनी रहे।'
May 11, 2025 | 02:36 AM IST

India Pakistan Conflict Live : मुख्य सचिवों के साथ गृह सचिव ने बात की

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार रात पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान गृह सचिव ने मुख्य सचिवों से कहा कि वे सतर्क रहें और सीमा पार से किसी भी गोलीबारी या हमले की स्थिति में अपने-अपने राज्यों में नागरिक सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करें। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान द्वारा शनिवार को सभी प्रकार सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने के लिए बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किये जाने की पृष्ठभूमि में हुई है।
May 11, 2025 | 01:53 AM IST

India Pakistan Conflict Live:पंजाब के कई जिलों में फिर से ब्लैकआउट लागू

पंजाब सरकार ने शनिवार को कुछ जिलों में फिर से ब्लैकआउट के आदेश लागू कर दिए हैं। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल संघर्षविराम पर सहमति होने के कुछ ही घंटे बाद एहतियात के तौर पर उठाया गया। इससे पहले जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों को वापस ले लिया था। होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, पटियाला, मोगा और मुक्तसर जिलों में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए हैं। उपायुक्त (अमृतसर) साक्षी साहनी ने कहा, "चूंकि युद्ध विराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, इसलिए हम आज अलर्ट पर रहेंगे।"
May 11, 2025 | 01:12 AM IST

India Pakistan Conflict Live: गोलाबारी में प्रशासनिक अधिकारी सहित 7 की मौत

जम्मू क्षेत्र में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार और ड्रोन हमलों में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो सुरक्षा अधिकारियों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गोलाबारी से प्रभावित आवासीय इलाकों का दौरा किया और हाल में सीमा पार से हुई गोलाबारी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। वहीं, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए और लोगों से नष्ट ड्रोन, मोर्टार के अवशेष से दूर रहने को कहा।
May 11, 2025 | 01:09 AM IST

India Pakistan Conflict Live: उधमपुर में वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक वायुसेना स्टेशन पर शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन के टुकड़े की चपेट में आने से एक सैनिक शहीद हो गया। इस ड्रोन को सेना के वायु रक्षा बल ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना भारत और पाकिस्तान द्वारा अपनी युद्ध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए संघर्षविराम की घोषणा किए जाने से पहले हुई। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद से युद्ध गतिविधियां तेज हो गईं।
May 10, 2025 | 11:50 PM IST

India Pakistan Conflict Live: व्हाइट नाइट कोर का ट्वीट

May 10, 2025 | 11:03 PM IST

विदेश सचिव ने कहा-पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया


विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया। इस उल्लंघन का भारतीय सेना जवाब दे रही है। पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी है कि वह सीजफायर उल्लंघन को रोके। ये अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है। सेना हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है. पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस उल्लंघन को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। भारतीय सेना इस पर कड़ी नजर रख रही है और उसे सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं।
May 10, 2025 | 10:54 PM IST

India Pakistan Conflict Live:थोड़ी देर में विदेश सचिव करेंगे पीसी

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान एवं गुजरात के कई शहरों में ड्रोन देखे जाने के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया है। कच्छ में 7 ड्रोन मार गिराए गए हैं। कई शहरों में ब्लैक आउट है। सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं को देखते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी थोड़ी देर में पीसी करेंगे।
May 10, 2025 | 10:43 PM IST

पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया : सरकारी सूत्र

सरकारी सूत्रों ने शनिवार रात कहा कि इस्लामाबाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए आज दोपहर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि पीर पंजाल इलाके में भी ड्रोन देखे जाने की सूचना है। भारत और पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” संघर्ष-विराम के लिए तैयार हो गए हैं।
May 10, 2025 | 10:38 PM IST

पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्लैकआउट ड्रिल

राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में एहतियातन ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। चंडीगढ़ में भी ब्लैक आउट। पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्लैकआउट ड्रिल किया गया है।
May 10, 2025 | 10:31 PM IST

India Pakistan Conflict Live: पाक की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में इम्तियाज और सात अन्य जवान घायल हो गए। इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
May 10, 2025 | 10:29 PM IST

जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर ड्रोन दिखे

शनिवार शाम सीजफायर पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनने के कुछ घंटे बाद ही इसके उल्लंघन की रिपोर्टें आ गईं। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर रात के समय ड्रोन उड़ते देखे गए। ड्रोन नजर आने के बाद वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें मार गिराया। यही नहीं, श्रीनगर के कई इलाकों में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूछा कि क्या यही सीजफायर है? उन्होंने कहा कि श्रीनगर के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई।
May 10, 2025 | 10:18 PM IST

India Pakistan Conflict Live: एलओसी पर फिलहाल गोलीबारी रुकी

नियंत्रण रेखा (LoC) पर फिलहाल गोलाबारी नहीं हो रही है। श्रीनगर में भी गोलाबारी रुक गई है।
May 10, 2025 | 09:33 PM IST

India Pakistan Conflict Live: पंजाब के कई शहरों में ब्लैक आउट

बाड़मेर, फिरोजपुर, फरीदकोट, पठानकोट, होशियारपुर और भुज में भी ब्लैक आउट होने की रिपोर्टें हैं। बठिंडा में भी ब्लैक आउट हुआ है।
May 10, 2025 | 09:00 PM IST

India Pakistan Conflict Live: सीजफायर के उल्लंघन की खबर

ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ दिया है। पाक रेंजर्स ने कई जगहों पर गोलीबारी की है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूछा है कि यह किस तरह का सीजफयार है? श्रीनगर में चारो तरफ विस्फोट सुनने को मिल रहे हैं।
May 10, 2025 | 07:47 PM IST

संघर्षविराम के लिए अमेरिका ने आभार जताया

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को संघर्षविराम के निर्णय पर पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान के नेताओं का आभार व्यक्त किया। अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्षविराम भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। वेंस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति की टीम, खासकर विदेश मंत्री रुबियो का काम शानदार रहा। मैं संघर्षविराम के लिए कड़ी मेहनत और इसमें शामिल होने की इच्छा के लिए भारत तथा पाकिस्तान के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’
May 10, 2025 | 06:33 PM IST

सीजफायर पर सहमत हुए भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।
May 10, 2025 | 05:29 PM IST

India Pakistan Conflict Live: हिमाचल प्रदेश में दो बार रॉकेट दागे

पाकिस्तान ने आज हिमाचल प्रदेश में दो बार रॉकेट दागे। ग्रामीणों ने मुताबिक पंजाब से सटे इंदौरा के डमटाल में पहला धमाका सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हुआ, जबकि दूसरा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हालांकि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने दोनों ही बार हवा में ही पाकिस्तान के रॉकेट को नष्ट कर दिया। इस पूरी घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। SDM डमटाल डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस हमले में एक लड़की को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों जगह धमाके के बाद कुछ मलबा मिला है। पुलिस ने मलबे को कब्जे में ले लिया है।
May 10, 2025 | 04:51 PM IST

India Pakistan Conflict Live: व्हाट्सअप की फर्जी खबरों से रहें सावधान

भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल पर रक्षा मंत्रालय ने लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस संकटपूर्ण समय में व्हाट्सएप पर कई सारी भ्रामक एवं फर्जी न्यूज देखने को मिल रहा है। ऐसी फर्जी खबरों से लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मंत्रालय ने प्रमाणिक और सही खबरों को जानने के लिए अपने व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने की अपील की है।
May 10, 2025 | 04:33 PM IST

India Pakistan Conflict Live: NDMA का दिशा-निर्देश

May 10, 2025 | 03:43 PM IST

India Pakistan Conflict Live: पाकिस्तान पर जमकर बरसे राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि भारत ने जिस तरह से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, उससे पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी आतंकी गतिविधियों और कायराना हरकतों को तुरंत बंद करे, वरना उसे इतिहास के सबसे कठोर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हुए देशवासियों को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'हम पहले छेड़ते नहीं, लेकिन बाद में छोड़ते भी नहीं। भारत बुद्ध की धरती है, लेकिन अर्जुन और भीम जैसे वीर योद्धाओं की भी कर्मभूमि है।'
May 10, 2025 | 02:54 PM IST

पंजाब के पठानकोट के पास स्थित कांगड़ा जिले के दमताल गांव में खोखली जमीन, जहां प्रक्षेप्य मलबा मिला

May 10, 2025 | 02:52 PM IST

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस और सशस्त्र सेना प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

May 10, 2025 | 02:50 PM IST

India Pakistan Conflict Live: अंबाला छावनी में अंबाला घरेलू हवाई अड्डे के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई

May 10, 2025 | 02:47 PM IST

India Pakistan Conflict Live: पाकिस्तानी हमले में जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर को पहुंचा नुकसान

May 10, 2025 | 01:42 PM IST

India Pakistan Conflict Live: राजस्थान के जैसलमेर में लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए घोषणाएं

May 10, 2025 | 12:56 PM IST

India Pakistan Conflict Live: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक संदिग्ध धातु की वस्तु मिली

May 10, 2025 | 12:47 PM IST

India Pakistan Conflict Live: राजौरी की स्थानीय निवासी बोली, "हमें बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन सौभाग्य से हम सुरक्षित हैं..."

May 10, 2025 | 12:44 PM IST

India Pakistan Conflict Live: भारत-पाकिस्तान तनाव पर आप सांसद मलविंदर कांग ने क्या कहा?

May 10, 2025 | 12:08 PM IST

पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों के बाद राजस्थान के बाड़मेर में मिसाइल का एक बड़ा टुकड़ा

May 10, 2025 | 11:33 AM IST

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को अग्रिम क्षेत्रों की ओर ले जाती हुई देखी गई है"

May 10, 2025 | 11:19 AM IST

India Pakistan Conflict Live: 'पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया'

May 10, 2025 | 11:16 AM IST

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- 'पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है'

May 10, 2025 | 11:14 AM IST

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं'

May 10, 2025 | 11:23 AM IST

India Pakistan Conflict Live: 'पाकिस्तान लगातार झूठे दावे कर रहा है, सीमा पर बढ़ा रहा सैनिक'-सेना का बयान

पाकिस्तान की हरकतों को लेकर प्रेस कांफ्रेस में सेना ने कहा कि 'पाकिस्तान लगातार झूठे दावे कर रहा है और पाक ने अस्पताल और बच्चों को किया टारगेट, श्रीनगर में मेडिकल फैसिलिटी को टॉरगेट कर रहा है, हमने पाकिस्तान को जवाब दिया'
May 10, 2025 | 10:56 AM IST

India Pakistan Conflict Live: पाकिस्तान ने जम्मू में AAP शंभू मंदिर को बनाया निशाना

May 10, 2025 | 10:48 AM IST

India Pakistan Conflict Live : वायु रक्षा प्रणाली ने पठानकोट के ऊपर एक ड्रोन को नष्ट कर दिया

May 10, 2025 | 10:44 AM IST

India Pakistan Conflict Live : भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में पाकिस्तान के हथियारबंद बमों को मार गिराया

May 10, 2025 | 10:15 AM IST

गुरदासपुर के छिछरा गांव के एक खेत का दृश्य, आज सुबह यहां विस्फोट की आवाज भी सुनी गई

May 10, 2025 | 09:56 AM IST

India Pakistan Conflict Live : पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने किया नष्ट