दुनिया

पाकिस्तान को फिर तगड़ा झटका, TTP के हमले में मारे गए 20 PAK सैनिक,सेना के वाहनों को भी उड़ाया

TTP Attack PAK Army: टीटीपी के हमले में 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, दक्षिण वजीरिस्तान के शाकाई में ये हमला हुआ है।

Image

TTP के हमले में मारे गए 20 पाकिस्तानी सैनिक

TTP Attack PAK Army : तहरीक-ए तालिबान यानी TTP के हमले में 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं बताते हैं कि लेजर राइफलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की गई, इसे भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

तहरीक-ए तालिबान ने इस घटना को अंजाम दिया है, बताते हैं कि दक्षिण वजीरिस्तान के शाकाई में ये हमला हुआ है, इस घटना में

पाकिस्तान के सैन्य वाहन भी नष्ट कर दिए गए। साथ ही इस हमले में TTP ने पाकिस्तानी आर्मी के हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच पाकिस्तानी सेना के लिए दोहरी मार

गौर हो कि हाल ही में भारत द्वारा आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तानी सेना के लिए दोहरी मार, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान प्रांत के बोलन और केच क्षेत्रों में दो अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली थी जिसमें कथित तौर पर 14 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए थे।

पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED ब्लास्ट

पहले हमले में, BLA के विशेष सामरिक अभियान दस्ते ने शोरकंद क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED ब्लास्ट किया। विस्फोट में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक सहित सभी 12 सैनिक मारे गए थे विस्फोट में सैन्य वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article