India Pakistan Conflict: जम्मू कश्मीर में सीमा के पास बीएसएफ ने उन आतंकियों को मार गिराया है, जो भारत में घुसने की फिराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी सांबा में घुसपैठ की फिराक में थे।
एलओसी पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें- कहां छिप गए आतंकियों के आका? चिट्ठी तो आई लेकिन मसूद अजहर सामने नहीं आया, एयर स्ट्राइक के बाद से हाफिज सईद भी 'गायब'
सीमा पार करने की कोशिश में थे आतंकी
इन आतंकियों ने जैसे ही एलओसी पार करने की कोशिश की, बीएसएफ की नजर पड़ गई। जिसके बाद बीएसएफ ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ ने इस दौरान सात आतंकी मार डाले। बीएसएफ जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, ''8 मई 2025 को रात लगभग 11 बजे, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।''
पाक का हमला नाकाम
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में आगे लिखा गया है- भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
