देश की सुरक्षा होगी और भी चाक-चौबंद, दुश्मनों के खड़े होंगे कान; S-400 की अतिरिक्त खेप खरीदने की हो रही तैयारी!

Operation Sindoor: भारत रूस से एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली प्रक्षेपास्त्र प्रणालियों की अतिरिक्त खेप खरीदने पर विचार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रस्तावित खरीद पर दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली और मास्को के बीच बातचीत हो सकती है।

Operation Sindoor: भारत रूस से एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली प्रक्षेपास्त्र प्रणालियों की अतिरिक्त खेप खरीदने पर विचार कर रहा है, क्योंकि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ये हथियार बहुत प्रभावी साबित हुए थे। मामले से परिचित लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

S-400 Air Defence System

एस-400 वायु रक्षा प्रणाली (फाइल फोटो साभार: ANI)

पुतिन की यात्रा के दौरान बातचीत संभव

ऐसा माना जा रहा है कि प्रस्तावित खरीद पर दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली और मास्को के बीच बातचीत हो सकती है। भारत ने रूस के साथ एस-400 वायु रक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की पांच इकाइयों को खरीदने के लिए अक्टूबर 2018 में पांच अरब अमरीकी डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अनुबंध पर आगे बढ़ने से काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (CAATSA) के प्रावधानों के तहत अमेरिकी प्रतिबंध लग सकते हैं।

End of Feed