Shahzad Bhatti: एक ही दिन में भारत ने कर दिया शहजाद भट्टी का आतंकी नेटवर्क ध्वस्त! कई राज्यों में छापे, 300 लोग रडार पर

केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान (Pakistan) की ISI से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के नेटवर्क के खिलाफ देशभर में बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में कई राज्यों में छापेमारी की गई।

भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान (Pakistan) समर्थित गैंगेस्टर शहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के आतंकी नेटवर्क पर बीती रात बड़ी कार्रवाई है। देश के 10 से ज्यादा राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे आतंकी नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार कई युवाओं की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों ने यह रेड दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में डाली है।

Shahzad Bhatti

शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (फोटो- x)

कई राज्यों में एक साथ छापे

बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल पर शिकंजा कसते हुए कई राज्यों में छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक साथ चलायी गई। ऑपरेशन के दौरान 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से 40 से अधिक संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि कहीं इन लोगों के तार सीमा पार बैठे नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

End of Feed