भारत-अमेरिका व्यापार तनाव: जयशंकर ने कहा, समझौते में भारत की ‘लक्ष्मण रेखाओं’ का सम्मान अनिवार्य

आयात शुल्क (टैरिफ) पर वाशिंगटन की नीति को लेकर भारत-अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी व्यापार समझौते में नयी दिल्ली की “लक्ष्मण रेखाओं” का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में “साझा आधार” खोजने के प्रयास किये जा रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच किसी भी व्यापारिक समझौते में नई दिल्ली की “लक्ष्मण रेखाओं” का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्ष इस मुद्दे पर साझा आधार खोजने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में “साझा आधार” खोजने के प्रयास किये जा रहे हैं। जयशंकर ने एक कार्यक्रम के संवाद सत्र में स्वीकार किया कि भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं, और इनमें से कई प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप न दिए जाने से जुड़े हुए हैं।

End of Feed